BIJAPUR | दरभा गांव में खुला पुलिस कैंप, ग्रामीणों ने पारंपरिक नृत्य कर जतायी खुशी, जवानों ने भी दिया साथ

बीजापुर: कुटरू थाना क्षेत्र में पुलिस कैंप खुलने से ग्रामीण इतने खुश हो गए कि उन्होंने पारंपरिक गीतों के साथ नृत्य कर अपनी खुशी जाहिर की। इस नृत्य में जवानों ने भी उनका साथ दिया। दरभा गांव कुटरू थाने से 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैै। यहां लगभग 800 लोग रहते हैं।

दरभा बेहद नक्सल प्रभावित इलका है। यहां युवा वर्ग काफी प्रभावित हो रहा था। पहले लोग पुलिस की वर्दी देखकर ही भाग जाते थे। पुलिस ने इस इलाके में काफी काम किया और उनके साथ मिलनसार होते गए। वहां के लोग पुलिस से धीरे-धीरे घुलने लगे और पुलिस कैंप खुलने से उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बैठक की, खाना खाया और उनकी समस्याओं से अवगत भी हुए।

एसडीओपी कुटुरु शेर बहादुर सिंह ने कहा कि जो लोग पहले पुलिस की वर्दी देखकर खौफ खाते थे आज कैंप खुलने पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। वे अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। गांव में कैम्प के खुलने से आदिवासियों को कोई भी दिक्कत नहीं है। कैंप को लेकर विरोध नक्सलियों के कहने पर होता था। हम आम जनता की मदद के लिए खड़े हैं और हमेशा रहेंगे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023