RAIGARH | पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1 सप्ताह अभियान चलाकर 171 वारंटियों को किया गिरफ्तार, अब 428 वारंट हुए कोर्ट में पेश

रायगढ़: सालों से वारंटियों की तलाश कर रही पुलिस ने अभियान चलाकर 1 सप्ताह में ही 171 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से कोई ऑटो चला रहा था तो कोई सब्जी बेच रहा था। कोई सिक्योरिटी गार्ड बन गया था तो कोई ऑफिस में जाॅब कर रहा था। वे सभी अपना पहचान छुपाकर जिंदगी बीता रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार यह अभियान 16 से 23 जून तक चलाया गया। 156 स्थाई वारंटी, 15 गिरफ्तारी वारंट और 257 जमानती वारंट व समंस सहित रिकार्ड 428 वारंट की तामील करायी गयी। सभी वारंटियों को कोर्ट में पेश किया गया। चैकी में रहने वाले पुरूषोत्तम चैहान पर दहेज प्रताड़ना के केस में सारंगढ कोर्ट ने स्थाई वारंट जारी किया था, जिसके बाद वह फरार हो गया था। वह रायपुर में सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रहा था।

वहीं झोपड़ीपारा रंजन गोड़ चोरी के मामले में 10 साल पहले स्थाई वारंट जारी किया गया था। वह दूसरे राज्य भाग गया था। कुछ दिनों पहले ही वह सब्जी बेचते हुए पकड़ा गया। जूटमिल का स्थाई वारंटी मुन्ना उर्फ दीपक सिदार जांजगीर के होटल में पहचान छिपाकर काम कर रहा था। अभियान दौरान पुलिस ने कई गंभीर अपराधों के आरोपियों को दूसरे राज्य से पकड़ा गया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023