DANTEWADA | पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 1 लाख के ईनामी नक्सली की मौत, कई बड़ी घटनााओं में था शामिल

दंतेवाड़ा: कटे कल्याण थाना क्षेत्र के सुरनार एवं टेटम के जंगलों में हुए नक्सल ऑपरेशन में पुलिस जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने 1 लाख के ईनामी नक्सली को मार गिराया है। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने इस मुठभेड़ की पुष्टि कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मारे गए नक्सली का नाम मुचाकी मासा है। वह कई बड़े नक्सल वारदातों में शामिल था। पुलिस मुचाकी के अन्य अपराधों की जांच में जुट गयी है। बताया जा रहा है कि वह जनमिलिशिया कमांडर के तौर पर सक्रिय था, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने मुचाकी का शव और हथियार बरामद कर लिया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023