BIHAR ELECTION | पुष्पम प्रिया का नहीं चला जादू, मिले NOTA से भी कम वोट; कहा- BJP ने की धांधली

पटना: बिहार में वोटों की गिनती के बाद अब एनडीए की सरकार फिर से बनने जा रही है। बिहार चुनाव में इस बार आकर्षण का केंद्र रही द प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी दो सीटों पर लड़ रही थीं। वे दोनों ही सीटों से चुनाव हार चुकी है। जानकारी के मुताबिक उन्हें NOTA से भी कम वोट मिले हैं। इसके बाद उन्होंने ईवीएम में धांधली का आरोप लगाया है। पुष्पम प्रिया ने ट्वीट कर कहा कि ईवीएम हैक कर ली गई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने प्लूरल्स पार्टी के वोटों को अपने पक्ष में कर लिया।

बता दें की पुष्पम प्रिया ने खुद को बिहार में मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया था।

चुनाव में मिली हार के बाद उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘बिहार में ईवीएम हैक कर लिया गया। जहां कार्यकर्ताओं ने मेरे सामने अंदर जाकर वोट डाला, उन बूथों पर मुझे 0 वोट है! हमारी पार्टी धांधली से निपटने के लिए तैयार नहीं थी और सत्ताधारी दल ने हमारे वोट खींच लिए। चोरी किये, ठीक है! उन मशीनों को छोड़ देते जो हमारे बूथों पे थे, वो भी 0 कर दिये।’

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023