BILASPUR | रेलवे के सेक्शन इंजीनियर ने किया सुसाइड, पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

बिलासपुर: साउथ इस्ट सेंट्रल रेलवे के एक सेक्शन इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली है। मंगलवार की शाम को फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। पड़ोसियों ने ही पुलिस को सूचित किया। घटना तारबहार थाना की है।

प्रभारी कलीम खान ने बताया कि मृतक इंजीनियर का नाम मनीराम ठाकुर था। वह विद्युत अनुभाग में इंजीनियर थे। वह रेलवे आवास में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी महासमुंद में पदस्थ थे।

बताते चलें कि कुछ दिनों पहले ही इसी जोन एक और सेक्शन इंजीनियर ने भी आत्महत्या की थी। पुलिस परिजनों से बात कर आत्महत्या के कारणों की खोज कर रही है। जिसके बाद ही सुसाइड की वजह सामने आएगी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023