Death | डौंडी-लोहारा के राजा और पूर्व विधायक लाल महेंद्र सिंह टेकाम का निधन, तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती

डौंडी-लोहारा: जिले के पूर्व राजा और भाजपा के विधायक रहे लाल महेंद्र सिंह टेकाम 53 साल की उम्र में आज निधन हो गया। गुरूवार रात को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस मिली। बताया जा रहा है कि उनका अभी कोरोना टेस्ट नहीं कराया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार विधायक श्री टेकाम को कुछ दिनों से सर्दी-खांसी की शिकायत थी। वह अपना उपचार राजनांदगांव के अस्पताल में करा रहे थे। बताया जा रहा है कि दशहरे में उनके बेेटे के निधन के बाद वह बेहद सदमे में रहते थे। जिसके कारण अक्सर उनकी तबीतय खराब रहती थी।

आपको बता दें कि 2003 में भाजपा की ओर से वह चुनाव लड़े थे, जिसमें वह विधायक बने थे। 2008 में उनकी पत्नी नीलिमा को टिकट मिली और वह भी विधायक बनी। 2018 में टेकाम ने फिर चुनाव लड़ा पर वह कांग्रेस प्रत्याशी अनिला भेड़िया से 33,303 वोट से हार गए।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023