RAPE CASE | शादी में शरीक होने आयी भाभी से दूल्हे ने किया रेप, तीन दिन बाद युवक और बहन गिरफ्तार

इंदौर: दूल्हे द्वारा शादी से 8 दिन पहले दूर की रिश्ते में अपनी भाभी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस गलत काम में दूल्हे की बहन मददगार बनी। महिला शादी समारोह में शामिल होने आई थी। शादी के तीन दिन बाद ही पुलिस ने दूल्हे और उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।

घटना इंदौर से लगे सांवेर थाना क्षेत्र के जेतपुरा गांव की है। गांव के अनिल पुत्र जुगल (28) की 16 जुलाई को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए धार की रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ 7 जुलाई को जेतपुरा आई थी। वह दूर के रिश्ते में भाभी लगती है। शादी से पहले अनिल ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अनिल उसके मामा ससुर का लड़का है।

पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद मैं अपने घर चली गई। दुष्कर्म के बाद से मेरी तबीयत खराब रहने लगी। जब मैं अपने घर पहुंची तो मैंने पूरे घटना की जानकारी अपने पति को दे दी। सोमवार को मैं अपने पति के साथ सांवेर थाना पहुंची। यहां दूल्हे अनिल और उसकी बहन के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023