रिश्ते शर्मसार | सौतेले पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, 5 साल अत्याचार सहने के बाद बेटी ने उठाई आवाज

रायपुर: कहते हैं कि बेटी सबसे ज्यादा करीब अपने पिता के ही होती है। अपने होने वाले पति में भी वह अपने पिता जैसी झलक देखना चाहती है। पर कुछ ऐसे भी पिता है जो इस अनमोल रिश्ते को शर्मसार कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला उरला से सामने आ रहा है। जहां सौतले पिता ने बेटी को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

5 साल से पिता कर रहा था रेप

मिली जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय पीड़िता ने अपने सौतेेले पिता कमलेश वर्मा के खिलाफ दुष्कर्म करने का अरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार 2015 से पिता उसे धमकाकर अपनी हवस का शिकार बनाता था। जब पीड़िता इसका विरोध करती थी कि मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी देता था। 5 साल उसके अत्याचार सहने के बाद आखिरकार पीड़िता ने थाने में जाकर अपने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023