सब्यसाची ने ठेठ देसी अंदाज में दुल्हनों को सजाया, इन खूबसूरत दुल्हनों ने लूट ली सारी लाइमलाइट, देखें तस्वीरें

मुंबई। सब्यसाची मुखर्जी की दुल्हनों का गेटअप देखकर ही हर साल हजारों लड़कियां अपनी शादी के जोड़े, मेकअप और लुक को डिसाइड करती हैं। यही वजह है कि इनके ब्राइडल कलेक्शन का हर लड़की को इंतजार रहता है। इस बार तो भारतीय लड़कियां सब्यसाची की दुल्हनों को देखकर सरप्राइज्ड रह जाएंगी। क्योंकि मेकअप का जो अंदाज इन मॉडर्न गर्ल्स ने अपनी मम्मी की शादी के एलबम में देखा है, सब्यसाची ने उसी ट्रेंड को एक बार फिर चलन में ला दिया है। Sabyasachi New Bridal Collection 2021

कुमकुम की बिंदी
दुल्हन ने इस लुक में कुमकुम की बिंदी लगा रखी है, जो हिंदुस्तानी समाज में बहुत पवित्र मानी जाती है। आज के समय में भी भले ही दुल्हन स्टीकर बिंदी लगा ले। लेकिन फेरों के समय माथे पर कुमकुम लगाया ही जाता है। बनारसी साड़ी में सजी दुल्हन के बालों को रॉ-कर्ल के साथ खुला रखा गया है और एकदम देसी अंदाज में एक कंधे पर लिया गया है।

आइब्रो का लुक अनफिनिश्ड है और लिप्स को न्यूड रखते हुए ग्लॉसी लुक दिया गया है। फेस पर किसी तरह के हाइलाइटर या मेकअप का उपयोग नहीं किया गया है। फिर भी दुल्हन के लिबास में सजी मॉडल का यह अंदाज देख नजरें नहीं हट रही हैं। यही है सादगी की ताकत।

करीब 6 दशक पहले का ट्रेंड आज फिर चलन में
सब्यसाची की इस दुल्हन को देखिए। इसका मेकअप, हेयर स्टाइल, जूलरी और पूरा का पूरा गेटअप ही किसी आम हिंदुस्तानी दुल्हन जैसा है। वो भी आज के जमाने की नहीं बल्कि करीब 6 दशक पहले की। यानी 60 साल पहले जब महिलाएं शादी के समय पर बनारसी साड़ी के साथ इस अंदाज में तैयार हुआ करती थीं।

प्लस साइज दुल्हन
दुल्हन की जब भी बात होती है तो माना जाता है कि वो एक दुबली-पतली और नाजुक सी लड़की होगी। लेकिन यह सोच सही नहीं है। क्योंकि वास्तविकता इससे एकदम अलग होती है। भारतीय महिलाओं के शरीर का निचला हिस्सा सामान्य रूप से हेवी होता है। इस प्लस साइज मॉडल के जरिए सब्यसाची ने बॉडी पॉजीटिविटी का मैसेज दिया है।

साथ ही प्लस साइज देसी दुल्हन के मेकअप को हाइलाइट करते हुए कई आइडियाज दिए हैं। जैसे, प्लस साइज दुल्हन को लाइट वेट और मीडियम साइज जलूरी पहननी चाहिए। बड़ी और प्लेन बिंदी इन दुल्हनों के चेहरे पर अधिक जंचती है।

रॉ-आइब्रो और न्यूड लिप्स
दुल्हन का यह रूप स्वीकारने में हो सकता है आपको थोड़ी परेशानी हो। क्योंकि आपके मन में यह बात आ सकती है कि बिना लिपस्टिक और रोजी चीक्स के दुल्हन का रूप नहीं निखरता। लेकिन अपने कलेक्शन के इस गेटअप में सब्यसाची ने नैचरल ब्यूटी को देखने की अपील की है।

आइब्रोज को शेपअप नहीं किया गया है। बल्कि आइब्रोज की जो प्राकृतिक शेप है, उसे ही कोहल के जरिए फिल करके हाइलाइट किया गया है। डार्क स्किन टोन के साथ लिप्स का कलर चॉकलेटी ब्राउन होता है। दुल्हन के इस लुक में सिर्फ लिप बाम का उपयोग किया गया है। ताकि लिप्स की नैचरल शाइन बने रहे।

चैड़ा काजल दे रहा है मिस्टीरियस लुक
जब दुल्हन बहुत पतली दुबली हो और स्किन टोन इंडियन डार्क हो। तो खुले बाल दुल्हन के लुक को अधिक आकर्षक बना सकते हैं। इसके साथ ही चैड़ा काजल, कुमकुम की बड़ी बिंदी और नो-मेकअप लुक। सुर्ख लाल बनारसी जोड़े में सब्यसाची की ये दुल्हन रियल इंडियन गर्ल लग रही है।

आखिर ज्यादातर भारतीय लड़कियां ऐसी ही तो होती हैं। फिर क्यों हम अपनी प्राकृतिक सुंदरता पर मेकअप का बोझ लादने के आदी हो गए हैं!

दुल्हन का बंजारा स्टाइल
इस फोटो में सब्यसाची ने स्किनी यानी बेहद पतली-दुबली और सांवली त्वचा की दुल्हन को प्रजेंट किया है। स्किनी गर्ल्स भी अपने लुक्स को लेकर उतनी ही परेशान रहती हैं, जितनी कि प्लस साइज गर्ल्स। ऐसे में जरूरी है कि खूबसूरती को बॉडी शेप से हटाकर सराहा जाए। हम सभी खूबसूरती देखने के अपने नजरिए में सकारात्मक बदलाव लाएं।

मुस्लिम ब्राइड के लिए खास
किसी भी आम मुस्लिम लड़की के लिए दुल्हन का यह लुक बेहद खास और फेवरिट रहेगा। क्योंकि जिस सादगी के साथ सब्यसाची ने अपनी इस दुल्हन का गेटअप तैयार किया है, कपड़े-जूलरी और मेकअप सबकुछ नजर बांध रहा है। खुले बालों में जोड़े के मैच का हेयरबैंड और कानों में लटकते पासा स्टाइल बड़े-बड़े झुमकों में मुगल काल की झलक दिख रही है।

शादी के बाद क्या?
जब भी दुल्हन की बात होती है तो ज्यादातर समय हम सिर्फ शादी के दिन की बात करते हैं। लेकिन नई नवेली दुल्हन का लुक शादी के अगले कुछ दिनों तक बेहद खास होना चाहिए। शायद इसी को ध्यान में रखते हुए सब्यसाची ने इस बार ब्राइडल कलेक्शन के साथ बनारसी सिल्क साड़ी को भी लॉन्च किया है।

ये साड़ियां और इन्हें कैरी करने का अंदाज किसी भी दुल्हन के लिए खास हो सकता है। शादी के अगले दिन जब आप बालों में लगे स्प्रे और जेल को हटाने के लिए शैंपू करती हैं तो इन साड़ियों में आपके खुले बाल नई दुल्हन के रूप में आपके आकर्षण को बढ़ाएंगे।

इस तरह पूरा करनें नई दुल्हन जैसा लुक
खुले बाल और बनारसी सिल्क साड़ी के साथ शादी के अगले दिन आप नए घर में अपनी खास उपस्थिति दर्ज करा सकती हैं। इस दिन बड़े इयरिंग पहनें, फिर चाहे झुमकी हों या हैंगिंग्स। ये खुले बालों में बहुत सुंदर लगते हैं। बीच की मांग निकालें और प्लेन लाल बिंदी तथा सिंदूर लगाएं। इससे आप बेहद सिंपल लेकिन पांरपरिक दुल्हन के रूप में बहुत प्यारी लगेंगी।

रिऐलिटी अधिक सुंदर होती है!
सब्यसाची ने इन दोनों पिक्चर्स में प्लस साइज दुल्हनों को दिखाया है, जिनमें शादी के नेक्स्ट डे के लुक्स को प्रजेंट किया है। एक का स्किन कलर गोरा है तो दूसरी ब्राइड का स्किन टोन सांवला है। लेकिन इन दोनों की अलग-अलग तरह की स्किन प्रॉब्लम्स भी हैं, जिन्हें शूट के दौरान छिपाने की कोशिन नहीं की गई है। सुदंरता के साथ सब्यसाची की ये ईमादारी हर लड़की को पसंद आएगी।

फेयर स्किन टोन वाली दुल्हन की त्वचा पर स्किन स्कार्स साफ दिख रहे हैं तो सांवली त्वचा वाली दुल्हन की स्किन ऑइली है, यह बात भी साफ समझ में आ रही है। इस तरह के प्रजेंटेशन का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आप अपना ध्यान ना रखें। बल्कि देश के जाने-माने सिलेब्रिटी डिजाइनर की तरफ से ये संदेश देने की कोशिश की गई है कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता को स्वीकार करें।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023