TRAILER OUT | सलमान ने तोड़ा खुद का रिकाॅर्ड, पहली बार ऑनस्क्रीन किया किस, देखिए फिल्म राधे का धमाकेदार ट्रेलर यहां

मुंबई: फिल्म राधे कई समय से काफी चर्चा में है। आज रिलीज हुए ट्रेलर में सलमान ने अपने फैंस को कई सरप्राइज दिया है। इसमें सलमान न केवल धमाकेदार एक्शन करते हुए नजर आएंगे बल्कि वह दिशा पाटनी के साथ रोमांस भी करंेगे। सलमान ने इस फिल्म में वो किया है, जिसे उन्होंने कभी न करने की कसम खायी थी।

राधे में सलमान दिशा को किस करते हुए नजर आएंगे। इस किस की हल्की सी झलक देखने को मिलेगी। जिसे देखकर फैंस के बीच खलबली मच गयी। सलमान ने आज तक किसी भी हीरोइन को किस नहीं किया था। सलमान खुद कहते हैं कि वह शर्मीले इंसान हैं और ऑनस्क्रीन किस और इंटीमेट सीन मंे सहज महसूस नहीं करते।

फैंस इस सीन को लेकर हैरान और धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि फिल्म भारत में भी सलमान ने दिशा के गालों पर किस किया था और कहा था कि वह यह सीन नहीं करना चाहते थे लेकिन मेकर्स ने उन्हें ऐसा करने पर मजबूर कर दिया था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023