BILASPUR | नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कोरोना पाॅजीटिव आने के बाद चल रहा था इलाज, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

बिलासपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बसंत शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से आज निधन हो गया। उन्होंने अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि की पिछले सप्ताह कोरोना पाॅजीटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

55 वर्षीय बसंत शर्मा की गिनती ऊर्जावान नेताओं में होती थी। वे कई बार पार्षद रहे और निगम में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। यही नहीं वे बिलासपुर के प्रतिष्ठित डीएलएस कॉलेज के चेयरमैन भी थे। वे काफी लोकप्रिय और सम्मानित नेता थे। उनकी असमय मौत से शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में जब वह भर्ती थे तब उनका हालचाल जानने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने भी फोन किया था। मुख्यमंत्री ने उनका ठीक से उपचार करने का निर्देश दिया था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023