श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला, पत्नी और सौतेले बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, फ्रिज में रखे लाश के टुकड़े, और फिर…

नई दिल्लीः श्रद्धा वालकर हत्या जैसा ही एक और मामला दिल्ली के पांडव नगर से सामने आया है। यहां पर सौतेले बेटे ने मां के साथ मिलकर पहले अपने पिता की हत्या की, उसके बाद उसके टुकड़े टुकडे़ कर फ्रीज में रखा और अलग अलग स्थानों में फेंक दिया। मामला छह माह पुराना है।

जनकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस को 30 मई को मानव अंग मिले थे। पुलिस ने इन अंगो की जांच के बाद मृतक अंजन दास की पहचान कर उसकी पत्नी और बेटे को गिरफ़्तार किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर मृतक अंजन के सौतेले बेटे दीपक और उसकी मां पूनम से पूछताछ की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अंजन दास ने पूनम से दूसरी शादी की थी। पूनम का पहले से एक बेटा दीपक है। मृतक अंजन दास अपने सौतेले बेटे दीपक की पत्नी पर गलत नजर रखता था। साथ में उसके कई महिलाओं से भी अवैध संबंध थे। इस बात को लेकर आये दिन विवाद होता रहता था।

मई महीने में भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दीपक और उसकी मां ने षराब में नशे की गोलियां मिलाकर पिलाई और फिर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मां बेटा ने षव को टिकाने लगाने के लिए उसके टुकड़े किये और फ्रिज में रखकर रोज रात में अलग अलग स्थानों में फेंक दिया करते थे। इस मामले में पुलिस ने फ्रीज और महिला व उसके बेटे को गिरफतार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023