Kawardha |केले की बोरी के नीचे छिपाकर 250 किलो की गांजा तस्करी, 25 लाख रूपये के गांजे को पुलिस ने छापा मारकर किया जब्त

कवर्धा: जिले में अब तक की सबसे बड़ी गांजा तस्करी पकड़ाई है। पुलिस ने लगभग 25 लाख रूपये का गांजा बरामद किया है। तस्कर केलों की बोरी ने नीचे गांजा छिपाकर तस्करी कर रहे थे। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार यह गांजा बड़े राज्यों में भेजा जा रहा था।

कैसे हुआ खुलासा
कबीरधाम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने बताया कि पुलिस को लगातार इस बात की खबर मिल रही थी कि गांजे की बड़ी डील होने वाली है। वहीं घुघरी रोड स्थित अटल आवास में गांजा छुपाए जाने का इनपुट मिला था। पुलिस ने सूचना पर तुरंत अमल करते हुए छापेमारी की जिसमें 250 किलो गांजा पकड़ाया है।

श्री सोनी ने बताया कि यह गांजा पिकअप ट्रक में छुपाकर लाया गया था। गांजा ओड़िशा से बस्त और उसके बाद रायपुर से कवर्धा पहुंचा। इस मामले में पुलिस ने सुमित तिवारी, साकिर खान, साजिद खान, शाहिद खान नाम के युवकों को गिरफ्तार किया। इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश पुलिस कर रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023