RAIPUR | गोबर चोरी व बहने पर विधानसभा अध्यक्ष ने ली चुटकी, कहा- गोबर बरसात के पहले बहा या बाद में, गूंज उठे ठहाके

रायपुर: गोबर खरीदी केन्द्रों में कमी, चोरी और बहने के मामले में विपक्ष ने सरकार को घेरने का प्रयास किया। इस मामले में सरकार ने स्वीकार किया की प्रदेश में 4 जिलां में गोबर खरीदी केन्द्रों में चोरी और गोबर के बह जाने की शिकायतें मिली हैं।

यह प्रश्न नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने उठाया था। जैसे ही प्रश्न का जवाब देने के लिए कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे उठे तो विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- पहले मंत्री जी यह बताइए कि गोबर बरसात के पहले बहा या बाद में। उनका इतना कहते ही सदन में ठहाके गूंज उठे।

नेता प्रतिपक्ष ने पूछा कि प्रदेश में कितना गोबर खरीदा गया और कितनी राशि बांटी गयी। जवाब में मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि 97 करोड़ रुपये के गोबर खरीदी गयी, जिसकी तुलना में कंपोस्ट और वर्मी कंपोस्ट के बिक्रय के जरिये 54 करोड़ की राशि की आमदनी हुई।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023