GARIYABAND | रात में अचानक उठकर बाड़ी में गयी 4 बच्चों की मां, फंदा लगाकर झूल गयी, खुदकुशी के कारणों को जांचने में जुटी पुलिस

गरियाबंद: रात में मां उसके बगल में ही सोई थी। अचानक बच्ची की आंख खुली तो देखा मां बिस्तर के गायब है। उसने इधर-उधर देखा पर वह कहीं नहीं मिली। उसने अपने पिता को जगाया और वे सभी महिला को ढूंढने निकल पड़े। बाड़ी में जब वे गए तो पेड़ पर उसकी लटकती हुई लाश देखकर हर कोई सन्न रह गया। महिला ने अचानक आत्महत्या क्यों की, पुलिस इसकी जांच में जुट गयी है।

मामला छुरा थाना के रवेली गांव का है। 27 वर्षीय जानकी बाई ने अपने ही घर के बाड़ी में खुदकुशी कर ली। पुलिस ने सबसे पहले उसके पति हीरामन से बात की पर उससे भी कोई जानकारी नहीं मिल पायी। महिला के मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। चार बच्चों की मां आखिर रात में अचानक उठकर खुदकुशी करने क्यों गयी, पुलिस इस तथ्य को समझ नहीं पा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उन्हें उम्मीद है कि पोस्टमार्टम से उन्हें कोई सुराग मिल सकता है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023