RAIGARH | मरे हुए करैत को पकड़कर स्टंट दिखा रहा था सन्नी देओल, अचानक जिंदा होकर डसा तो उसे दांत से काटकर निगल लिया

रायगढ़: यहां रहने वाले सन्नी देओल के घर में साफ-सफाई के दौरान एक जहीरला करैत निकल आया। युवक उसे पकड़कर स्टंट दिखाने लगा। तभी सांप ने उसे डस लिया, इस बात पर युवक भड़क गया और दांतों से काटकर निगल गया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ के ओंगना गांव में सन्नी देओल राठिया के मकान में बुधवार को साफ-सफाई के दौरान करैत निकल आया। उसे गांववालों ने पीट-पीटकर मार डाला और दफना दिया। कुछ देर बाद सन्नी ने दफनाए हुए सांप को बाहर निकाला और स्टंट करने लगा।

अचानक सांप जिंदा हो गया और सन्नी को डस लिया। इस बात पर युवक भड़क गया और उसका सिर दातों से काटकर अलग किया और निगल गया। युवक की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक का इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। डाॅक्टरों ने बताया कि युवक ने उल्टी की थी, जिससे सांप का फन बाहर आ गया था। अस्पताल में एंटीवेनम इंजेक्शन दिया गया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023