1 Death Anniversary | सुशांत से छोड़ दी थी ये 6 सुपरहिट फिल्में, जाने क्या था कारण, यदि की होती तो आज सुपरस्टार बन गए होते

मुंबई: बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से गए पूरा एक साल हो गया है। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने छोटे से करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी थीं। हालांकि कम ही लोगों को पता है कि सुशांत ने अपने इस छोटे से करियर में बहुत सारी ऐसी फिल्में छोड़ भी दी थीं जो बाद में ऑडियंस को काफी पसंद आईं। आइए, जानते हैं सुशांत ने कौन-कौन सी फिल्में छोड़ दीं और उनका क्या कारण था।

रोमियो अकबर वॉल्टर
सस्पेंस, थ्रिलर, ऐक्शन फिल्म श्रोमियो अकबर वॉल्टरश् के लिए सुशांत का नाम फाइनल किया गया था। सुशांत ने इस फिल्म के प्रमोशन के लिए फर्स्ट लुक भी शूट कर लिए थे मगर बाद में यह फिल्म जॉन अब्राहम को मिल गई। उस समय पर सुशांत के पास डेट्स नहीं थी जिसके कारण उन्होंने खुद ही यह फिल्म छोड़ दी थी। सुशांत के इस तरह फिल्म छोड़ने से डायरेक्टर रॉबी ग्रेवाल और प्रड्यूसर बंटी वालिया भी खुश नहीं थे।

हाफ गर्लफ्रेंड
चेतन भगत के नॉवल श्हाफ गर्लफ्रेंडश् पर बनी फिल्म में पहले सुशांत सिंह राजपूत को लिया जाना था। चेतन ने इस बारे में ट्वीट करके बता भी दिया था। हालांकि बाद में इस फिल्म में अर्जुन कपूर आ गए। इस बारे में बाद में सुशांत ने सफाई भी दी थी कि वह जिन फिल्मों में काम कर रहे थे उनके लटकने के कारण उनके पास श्हाफ गर्लफ्रेंडश् के लिए डेट्स ही नहीं थीं। सुशांत ने यह भी बताया था कि एक साल में उनके हाथ से 12 फिल्में निकल गई थीं।

फितूर
सुशांत सिंह राजपूत ने अभिषेक कपूर की फिल्म श्काई पो छेश् से बॉलिवुड डेब्यू किया था। अभिषेक अपनी फिल्म श्फितूरश् में भी सुशांत को लेना चाहते थे मगर बाद में इसमें आदित्य रॉय कपूर को लिया गया। इस फिल्म को सुशांत ने खुद ही इनकार किया था क्योंकि उन्हें इसकी स्क्रिप्ट अच्छी नहीं लगी थी। हालांकि बाद में अभिषेक और सुशांत ने दोबारा फिल्म श्केदारनाथश् में साथ काम किया था।

संजय लीला भंसाली की 3 सुपरहिट फिल्में
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद हुई जांच में डायरेक्टर संजय लीला भंसाली से पूछताछ हुई थी। इसमें संजय ने बताया था कि उन्होंने सुशांत को 3 फिल्में गोलियों की रासलीला राम-लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत ऑफर की थीं। यह तीनों ही फिल्में सुशांत ने डेट्स की प्रॉब्लम के कारण छोड़ दी थीं। बाद में इन तीनों फिल्मों में रणवीर सिंह ने काम किया और ये सुपरहिट हुईं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023