BALOD | निर्वस्त्र हालत में मिली शिक्षिका की लाश, रस्सी से बंधे थे हाथ-पैर, दुष्कर्म की आशंका

बालोद: डौंडी-लोहारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोसमी गांव में एक शिक्षिका की निर्वस्त्र हालत में लाश मिली है। शिक्षिका के हाथ-पैर को रस्सी से बांधा गया था। आशंका जतायी जा रही है कि दुष्कर्म करने के बाद उनकी हत्या की गयी होगी। शिक्षिका की पहचान हो गयी है।

बताया जा रहा है कि शिक्षिका सेमरीडीहीगांव में पढ़ाने जाती थी। 48 वषीर्य शिक्षिका कोसमी गांव में अकेली रहती थी। सुबह किसी ग्रामीण ने जब उसके घर में देखा तो उन्हें शिक्षिका की लाश दिखी और शरीर पर कोई भी कपड़ा नहीं था। हाथ-पैर को रस्सी से बुरी तरह से बांधा गया था।

शिक्षिका की मौत के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी है। गांव ने तत्काल इस बारे में डौंडी लोहारा थाने में सूचना दी। पुलिस के बड़े अधिकारी और टीम मौके पर पहुंच गई है। प्रथम दृष्टया ऐसी आशंका है कि शिक्षिका से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गयी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023