JANJGIR | शिक्षक की संदिग्ध हालत मिली लाश, गंभीर रूप से जली हालत में मिली पत्नी, आखिर क्या थी मौत की वजह

जांजगीर चांपा: बलौदा में पदस्थ एक शिक्षक की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। लाश के शरीर पर चोट के निशान है। वहीं घर के दूसरे कमरे में पत्नी गंभीर रूप से जली हुई हालत में पायी गयी है। उसे इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक और उसकी पत्नी बलौदा में किराए के मकान रहते थे। मृतक शिक्ष का नाम राजकुमार पटेल है और वह कुरमा में शासकीय हाईस्कूल में व्याख्यता थे। पुलिस जब मकान में पहुंची तो वहां शिक्षक की लाश मिली। शिक्षक के सिर में गंभीर चोट लगी थी। उसके मुंह से खून निकल रहा था।

पता चला है कि मृतक राजकुमार पटेल को शराब पीने की आदत थी, जिसके कारण घर में अक्सर विवाद होता थज्ञ। पुलिस इन सभी कड़ियों को आपस में जोड़ कर जांच कर रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023