AMBIKAPUR | सरगुजा और सूरजपुर में दस दिनों का लाॅकडाउन, जानिए कब से कब तक लाॅकडाउन होगा प्रभावी

अंबिकापुर: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब सरगुजा और सूरजपुर में भी दस दिनों का सख्त लाॅकडाउन लगाया जा रहा है। 13 से 23 अप्रैल तक यह प्रभावी होगा। दोनों ही जिलों के लिए कलेक्टर कुछ ही देर में लाॅकडाउन को लेकर विस्तृत आदेश जारी कर देंगे।

सरगुजा के कलेक्टर संजीव झा और सूरजपुर कलेक्टर रणवीर शर्मा ने लाॅकडाउन के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अनिवार्य सेवाओं को छोड़कर शेष सब पर रोक रहेगी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023