Rape Case | चलती टेम्पो में लड़कों ने छात्रा का किया बलात्कार, टीचर्स ने पीछा करते हुए बचाई उसकी जान, जाने पूरा मामला

एटा: लड़कियों के साथ बलात्कार की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसा ही एक शर्मसार कर देने वाला मामला एटा से सामने आ रहा है। जहां कुछ लड़कों ने चलते टेम्पो में बीएससी की छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना के बाद परिजनों ने इस घटना की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल बागवाला से सुबह पीड़िता अपने काॅलेज के लिए निकली थी। उसने काॅलेज जाने के लिए एक टेम्पो लिया, जिसमें कुछ अन्य छात्राएं भी थी। सभी छात्राएं काॅलेज के सामने उतर गयी। लेकिन जब पीड़िता ने टेम्पो से उतरना चाहा, तब तक टेम्पो वाले ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। उस टेम्पो में एक और लड़का था। चलती टेम्पो में लड़के ने छात्रा के साथ बलात्कार किया।

काॅलेज पहुंची छात्राओं ने इस बारे में अपने टीचर्स को जानकारी दी। तब टीचर्स ने उस टेम्पो का पीछा किया और 5 किलोमीटर आगे उस टेम्पो वाले को पकड़ लिया।लहूलुहान हालत में मिली छात्रा को हॉस्‍प‍िटल भेजा गया और दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर हवालात भेज दिया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023