शादी के जोड़े में दुल्हन ने किया मार्शल आर्ट, यूजर्स ने लिखा- दूल्हे के लिए चेतावनी, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो, आप भी देखें

तमिलनाडु: यह वीडियो तमिलनाडु का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन अपने शादी के जोड़े में सजी हुई है और वह साड़ी पहनकर ही सड़क पर मार्शल आर्ट कर रही है। दुल्हन को साड़ी में मार्शल आर्ट करता देखकर लोग उसकी खूब सराहना कर रहे हैं और उसे अपना प्यार भी दे रहे हैं।

दुल्हन का यह अनोखा वीडियो कई सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में दुल्हन की शानदार परफॉर्मेंस देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं। वीडियो के साथ शेयर किए गए कैप्शन में बताया गया है कि दुल्हन का नाम निशा है। वह तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले के रहने वाली है।

कैप्शन में आगे बताया गया, दुल्हन ने 28 जून को हुई अपनी शादी के तुरंत बाद राज्य के मार्शल आर्ट का एक फॉर्म सिलंबट्टम परफॉर्म किया। कैप्शन में यह भी बताया गया है कि उसने ऐसा सेल्फ डिफेंस के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ऐसा किया था।

इस वीडियो पर अब तक 31 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कमेंट सेक्शन में लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, शाबाश निशा, शादी के बाद भारतीय आत्म रक्षा की कला का बेहतरीन तरीके से प्रदर्शन करने के लिए। महिला सहित हर युवा को इस कला में पारंगत होना चाहिए।

निशा ने कहा, मैंने महिलाओं को आत्मरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए शादी के तुरंत बाद ग्रामीणों के सामने पारंपरिक मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया। मैं इसे पिछले 3 साल से सीख रही हूं. मैं चाहती हूं कि और लोग इस कला को सीखें।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023