VIRAL VIDEO | दुल्हन ने शादी के पहले जिम में किया वर्कआउट, साड़ी और ज्वेलरी में सजी दुल्हन को कसरत करते देख लोगों ने किए मजेदार Comments

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आपने शादी से जुड़े कई वीडियो देखे होंगे। कभी वरमाला के दौरान कुछ फनी, तो कभी मंडप पर कुछ गंभीर और हास्यास्पद। शादी को यादगार बनाने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। इसमें फोटोग्राफी और वीडियो शूटिंग का सबसे अहम रोल होता है। अब लोग प्री-वेडिंग शूट पर भी खास ध्यान दे रहे हैं। इसे भी रूटीन से अलग करने के लिए कई तरह के तरीके अपना रहे हैं। प्री-वेडिंग शूट का ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की शादी के गेटअप में मंडप पर जाने से पहले जिम में डंबल उठाती दिख रही है। देखिए क्या है पूरा मामला।

वीडियो में दुल्हन का अलग अंदाज
इस वीडियो को नागालैंड में तैनात 1992 बैच के आईपीएस ऑफिसर रूपिन शर्मा ने ट्विटर शेयर किया है। इस वीडियो में दुल्हन शादी के जोड़ों में नजर आती है। वह एक जिम में है और अलग-अलग एक्सरसाइज करते हुए फोटो खिंचवा रही है। कभी वह डंबल उठाती है तो कभी दूसरे वर्कआउट करती है। इस वीडियो को अभी तक करीब 20 हजार बार देखा जा चुका है। लोग इसे री-ट्वीट भी कर रहे हैं।

लोग कर रहे तरह-तरह के कमेंट
वीडियो में दुल्हन का ये अंदाज लोगों को काफी हैरान कर रहा है। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई इसे हिम्मतवाली बता रहा है, तो कोई दबंग। कोई दूल्हे को दुल्हन से जरा संभलकर रहने की चेतावनी दे रहा है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023