Embarrassing | हवाई अड्डे पर बच्चे को दिया जन्म, फिर टॉयलेट पेपर मुंह में ठूंस कर ले ली जान, आरोपी महिला ने ऐसा करने के पीछे बतायी ये वजह

नई दिल्लीः बच्चे को दुनिया में अगर कोई सबसे ज्यादा प्यार करता है वो मां है लेकिन जापान के टोक्यो में एक मां ने दुनिया में आते ही अपने बच्चे को बेहद दर्दनाक तरीके से मौत की नींद सुला दिया। 23 साल की युवती ने टोक्यो हवाई अड्डे पर बच्चे को जन्म दिया और टॉयलेट पेपर मुंह में ठूंस कर मौत के घाट उतार दिया।

लड़की ने पुलिस पूछताछ में टॉयलेट पेपर ठूंस कर बच्चे की जान लेना स्वीकार किया। ये मामला 2019 का है। टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट पर 23 साल की लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया। चूंकि यह यह उसकी अनवांटेड प्रेगनेंसी थी इसलिए वह बच्चा होते ही घबरा गई और उसने बेहद खौफनाक प्लान बना लिया। उसने एयरपोर्ट के वॉशरूम में बच्चे के मुंह के अंदर टॉयलेट पेपर ठूंस कर जान ले ली। इसके बाद वह बच्चे के शव को पास के एक पार्क में दफना कर चली गई।

बच्चे का शव मिलने के बाद पिछले साल पुलिस ने लड़की को हिरासत में लिया। 2019 से ये मामला कोर्ट में है। कोर्ट में अब जाकर राजफाश करते हुए लड़की ने बताया कि वह नौकरी के लिए इंटरव्यू देने टोक्यो जा रही थी, लेकिन शहर में उतरने के कुछ ही समय बाद उसने बच्चे को जन्म दिया। उसने अदालत से कहा, ’मेरे डॉक्टर ने मुझे बताया कि मैं अबॉर्शन नहीं करा सकती थी क्योंकि जब तक पता चला तब तक प्रेगनेंसी के 22 सप्ताह बीत चुके थे। इसके बाद मैंने सोचा कि अगर इस बारे में मेरे माता-पिता को पता चलेगा तो उन्हें झटका लगेगा। मेरे पास बच्चे को मारने के अलावा कोई चारा नहीं था।’

अदलात ने लड़की को अपने बच्चे की हत्या का दोषी पाया है। लड़की को इस मामले में कम से कम पांच साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है। कई देशों में ऐसे मामलों में मौत की सजा का भी प्रावधान है हालांकि जापान में आमतौर पर मौत की सजा उन लोगों के लिए दी जाती है जिन्होंने एक से अधिक लोगों की हत्या की हो।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023