JAGDALPUR | केंद्रीय मंत्री तक सीधे पहुंचेगी शिकायत, CIN में खबर चलने के बाद भाजपा आई सामने

जगदलपुर: केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुण्डा 27 एवं 28 अगस्त को बस्तर जिले के प्रवास की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को नही देने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में भाजपा नगरनार मंडल ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से सीधे शिकायत की तैयारी कर ली है। मामले में जनप्रतिनिधियों ने जगदलपुर जनपद पंचायत के सीईओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और मंत्री के सामने उनकी शिकायत की जाएगी।


जनपद उपाध्यक्ष सुब्रतो विश्वास ने बताया कि मंत्री के आने की जानकारी हमें नहीं दी गई थी जब नाराजगी वाली खबर चली तो अफसरों ने निमंत्रण पत्र भेजा है। निमंत्रण भी व्हाट्सएप से भेजा गया है। हम इसे स्वीकार नही कर रहे है उन्होंने कहा कि अफसर प्रोटोकाल का पालन भी नहीं कर रहे हैं ऐसे में अब पूरे मामले की शिकायत सीधे मंत्री से की जा रही है। गौरतलब है कि इस पूरे मामले को सीआईएन ने प्रमुखता से उठाया था और इसके बाद भाजपा नगरनार मंडल भी सामने आ गया है है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023