एक्स गर्लफ्रेंड पर दरिंदे ने किए 47 वार, खून की आखिरी बूंद निकलने तक बनाता रहा वीडियो

वैंकूवर: कनाडा के वैंकूवर से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया। दरिंदे ने महिला पर चाकू से 47 बार ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद वह वहीं खड़ा होकर पीड़िता को तड़पता हुआ देखता रहा। उसने महिला का वीडियो बनाया और तब तक रिकॉर्ड करता रहा जब तक पीड़िता के शरीर से खून का आखिरी कतरा नहीं गिर गया।

अपनी एक्स र्लफ्रेंड की हत्या करने वाले शख्स का नाम जेन है। उसने 34 साल की निकोल की बेरहमी से हत्या कर दी। निकोल अपने पीछे एक 10 साल का बच्चा छोड़ गई हैं। कोर्ट ने इस मामले में जेन को दोषी करार देते हुए 15 साल की सजा सुना दी है। इस दौरान उसे एक भी बार पैरोल नहीं मिलेगी।

पुलिस के मुताबिक, जेन को जब पता चला कि उससे ब्रेकअप के बाद निकोल किसी दूसरे शख्स को डेट करने लगी है तो वो आग बबूला हो गया। उसने निकोल से बदला लेने की ठान ली। फिर एक दिन वह निकोल को बहाने से अपने साथ ले गया और कार की पिछली सीट पर उसकी हत्या कर दी। जेन ने निकोल पर धारदार हथियार से 47 बार वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

आरोपी जेन को सजा सुनाते हुए वैंकूवर कोर्ट के जज ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर अपराध है। इस वारदात के बाद ऐसा लगता है कि जैसे जेन में कोई फीलिंग्स ही नहीं हैं। वह शायद जेन से कभी प्यार ही नहीं करता था। कोई इतना ज्यादा बेरहम कैसे हो सकता है?

गौरतलब है कि कोर्ट में सुनवाई के दौरान निकोल के दोस्तों के लेटर भी पढ़े गए। निकोल की बेस्टफ्रेंड ऐशले ने लिखा कि काश जेन की मुलाकात निकोल से हुई ही ना होती।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023