Trending | 16 लड़कों के संग एक साथ डेट पर गयी लड़की, लड़के ने बना लिया वीडियो, कहा- ये रियल लाइफ है या मजाक चल रहा है?

नई दिल्ली: डेटिंग एप ऐसा माध्यम है जहां लड़के-लड़कियां पहले एक-दूसरे से बात करते हैं और जब उन्हें अपने बीच कुछ कनेक्शन सा महसूस होता है तो मिलने का प्लान बनाते हैं। कुछ डेंटिंग्स प्यार में तब्दील हो जाती हैं तो कुछ का दी एंड हो जाता है। पर एक लड़के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह सोच में पड़ गया कि यह उसके साथ निजी जिंदगी में हो रहा है या फिर वह कोई रियालिटी शो देख रहा है।

दरअसल टिकटाॅक पर इन दिनों एक वीडियो जबरदस्त शेयर किया जा रहा है। जिसमें एक लड़का बताता है कि वह जिसके साथ पहली बार डेट पर मिलने गया, उस लड़की ने एक साथ 16 लड़कों को डेट पर बुलाया था। उस लड़के ने वीडियो मंे बताया कि वह डेटिंग एप हिंज का इस्तेमाल करता है। वहां एक लड़की से उसकी बातचीत शुरू हुई फिर दोनों ने मिलने का प्लान बनाया है।

जब वह तैयार होकर लड़की के बताए हुए स्पाॅट पर पहुंचा तो वहां उसे 15 और लड़के मिले। वहां मौजूद कुछ लड़कों ने उससे हाथ मिलाया और लड़की के साथ बैठ गए। लड़के ने बताया- मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि यहां क्या हो रहा है। कुछ देर में लड़की खड़ी हुई और स्पीच देते हुए कहा कि वह हिंज पर सभी 16 लड़कों से बात कर रही थी। इसलिए सभी को एक साथ मिलने बुलाया।

लड़की ने कहा कि मैं सभी के साथ बहुत खुश हूं और उम्मीद करती हूं कि आप सभी की एक दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग होगी। यह सुनकर वह काफी नाराज हुआ और वहां से उठ गया। लड़के ने कहा कि वह पहली बार डेट पर गया था और यह देखकर उसे काफी धक्का लगा।

लड़के ने इस पूरे वाक्ये का टिकटाॅक बनाया, जिसे अब तक डेढ़ लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। कुछ ने कहा कि वह एक पागल महिला है और उसे किसी की भावनाओं के साथ खेलने का हक नहीं है। तो कुछ ने कहा कि एक छोटा सा मजाक था और उन्हें इस बात को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023