VIRAL VIDEO | नई दुल्हन को कांधे पर बिठा दूल्हे ने पार की नदी, सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ वीडियो, आप भी देखें

पटना: बिहार में बाढ़ आना कोई नई बात नहीं है। प्रत्येक साल बिहार के लोग बाढ़ से काफी परेशान होते है। लोगों की घर के साथ- साथ खेत और मवेशी भी बह जाते है। बिहार के बाढ़ की वजह से कई बार सोशल मीडिया में कई तस्वीर वायरल हो जाती है। ऐसी ही एक तस्वीर बिहार के बाढ़ की सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। जहां एक दूल्हा अपनी दूल्हन को कंधे पर लेकर नदी पार करता दिख रहा है।

दूल्हा नयी नवेली दुल्हन को कंधे पर लेकर नदी पार करता दिखा
बिहार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां एक दूल्हा नयी नवेली दुल्हन को कंधे पर लेकर नदी पार करता दिख रहा है। यह तस्वीर बिहार के किशनगंज जिले की बतायी जा रही है। किशनगंज में दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के सिंघीमारी कनकई नदी इन दिनों उफान पर है। पलसा घाट में एक दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को अपने कंधे पर लेकर नदी पार करते दिख रहा है।

लोहागाड़ा गांव से बारात पलसा गांव गया हुआ था
बताया जा रहा है कि यह तस्वीर बीते शनिवार का है। जहां पश्चिमी क्षेत्र के लोहागाड़ा गांव से बारात पलसा गांव गया हुआ था। रविवार को दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर अपने गांव वापस जा रहा था। वापस बारात से लौटते वक्त आधी नदी में नाव से उतर कर दूल्हे ने दुल्हन को अपने कंधे पर लेकर नदी पार करवाया। जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में डाल दिया। जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। वायरल होते ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। बता दें कि पलसा सीमावर्ती गांव है जिसके बाद नेपाल शुरू हो जाता है। जिस कारण अब तक कनकई नदी पर पुल नहीं बन पाया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023