VIRAL VIDEO | मंडप पर बैठकर गुटखा चबा रहा था दूल्हा, दुल्हन ने दो मिनट में ही सुधार दिया, आप भी देखें VIDEO

नई दिल्ली: पान-मसाला या फिर गुटखा चबाने में इंडियावाले उस्ताद हैं। कुछ लोग तो शादी-ब्याह जैसे खास मौकों पर भी अपना गुटखा प्रेम नहीं छुपा पाते, जिसके चक्कर में शादियां तक टूट जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शादी का ही क्लिप लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें दुल्हन, दूल्हे की खबर लेती नजर आ रही है। क्योंकि भाई साहब मंडप में बैठकर गुटखा चबा रहे थे। फिलहाल, यह जानकारी नहीं है कि यह वीडियो कब और कहां फिल्माया गया है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है, जिसे खबर लिखे जाने तक दो हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। दरअसल, अचानक मंडप में बैठी दुल्हन को पता चलता है कि उसका दूल्हा गुटखा चबा रहा है। ये जानकर उसका पारा चढ़ जाता है। इसके बाद जो हुआ वो देखकर लोगों को हंसी आ गई।

https://www.instagram.com/reel/CTBIEQEpMhf/?utm_source=ig_embed&ig_rid=d6023ffa-d878-4e89-85a1-78d0354c35f1

देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे हैं। अचानक दुल्हन पंडित जी से रुकने को कहती है, और पास ही बैठे शख्स को गुस्से में थप्पड़ मारती है। इतने में दूल्हे के मुंह से एक शब्द नहीं फूटता, वो बस ऊं३ ऊं३ करता है। दुल्हन उसे भी एक जोर से लगाती है और चिल्लाकर बोलती है कि मुंह में गुटखा रखे हो, थूको इसे३। इसके बाद दुल्हा खड़ा होता हो और गुटखा थूक देता है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023