पीठ पर किशोरी का नाम लिखकर घूम रहा था आशिक, मना करने पर लड़की का किया ये हाल

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा इलाके में एक युवक एक किशोरी से एक तरफा इश्क करके उसे रोज आते-जाते परेशान करता है। रविवार को शोहदे ने हद ही कर डाली। वह अपने इलाके में किशोरी का नाम अपनी पीठ पर लिखा कर घूमने लगा। जब किशोरी के घर वालों को इसकी जानकारी हुई, तब उन्होंने इसकी शिकायत युवक के परिवार वालों से की। इस बात पर शोहदा भड़क गया। इसके बाद शोहदा किशोरी के घर में घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।

किशोरी के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे तो वह भाग निकला। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। जमकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है। जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। दोनों पक्षों के तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही है।

दोनों पक्षों के बीच चले लाठी, डंडे
किशोरी के परिजनों ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि गुलरिहा के एक गांव में एक किशोरी का नाम शर्ट पर लिख सड़क पर एक युवक घूम रहा था। जानकारी होने पर किशोरी के परिजन इसकी शिकायत युवक के घरवालों से किए थे। आरोप है कि रविवार की सुबह युवक किशोरी के घर पहुंच कर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। किशोरी शोर मचाने लगी तो शोर सुनकर उसके दादा मौके पर पहुंच गए। आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडा के साथ ईंट पत्थर चलने लगे।


मारपीट में एक की हालत गंभीर
इस मारपीट में एक पक्ष से विश्वनाथ के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरे पक्ष से जितेंद, कैलाश, मंगल के सर में चोटें आई हैं। इंस्पेक्टर विनोद कुमार अग्निहोत्री का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023