KORBA | शनि मंदिर में चोरी करने घुसा शख्स, दान पेटी में ही फंस गया हाथ, फिर भीड़ ने…..

कोरबा: पावर हाउस कोरबा के नए शनिमंदिर में दो चोर घुसे। जैसे ही एक चोर ने दान पेटी में रखे पैसे निकालने के लिए अपना हाथ उसके अंदर डाला तो उसका हाथ उसकी में फंस गया। लाख कोशिशों के बाद ही वह हाथ नहीं निकाल पाया। चोरों की आवाज सुनकर पुजारी का परिवार जाग गया और चोर को अंदर देख लिया। शोर-शराबा सुनकर बड़ी संख्या में भीड़ भी जमा हो गयी।

बताया जा रहा कि चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। एक चोर का हाथ फंसने के बाद दोस्त ने उसे निकालने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह हाथ बाहर नहीं निकाल पाया। मंदिर के अंदर खटर-पटर सुनकर पुजारी के परिवार के एक सदस्य ने अंदर झांक कर देखा तो 2 चोर बचने का प्रयास कर रहे थे।

पुजारी की आवाज सुनकर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मंदिर में घुसे चोर रंगे हाथ पकड़े जाने के बावजूद वे दोनों बहाने बानाते रहे। पुलिस को इस घटना की सूचना दी गयी तो आरोपियों ने बताया कि वह बालको में रहते हैं और कई जगह चोरी कर चुके हैं। पुलिस ने चोर का हाथ बाहर निकाल कर हिरासत में ले लिया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023