GARIABAND | जबरिया शादी में घुसे बदमाशों ने की मुख्यिा की हत्या, लड़कियों की फोटो खींचने को लेकर हुआ था विवाद

गरियाबंद: 4 युवक नशे में धुत्त होकर एक शादी में जबरिया घुस गए। वहां जाकर वह लड़कियों पर फबत्ती कसने लगे और उनकी फोटो खींचने लगे। जब 52 र्षीय मुखिया ने इस बात का विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। घटना मैनपुर के जाडापदर की है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात को उदल राठौर के घर पर वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। पारंपरिक नृत्य में सभी झूम रहे थे। रात 10 बजे के करीब जीडार में रहने वाले सूरज सिन्हा, मोनू सिन्हा एवं अन्य दो युवक नशे में धुत्त होकर वहां पहुंच गये। फिर वह परिवारवालों के साथ जबरदस्ती नाचने लगे। यही नहीं वे अपने मोबाइल से लड़कियों की फोटो खींचने लगे। जब परिवारवालों ने इस बात पर आपत्ति जतायी तो वे परिवारवालों को ही जाने के लिए कहने लगे।

जब मुखिया उदल राम ने इस बात पर आपत्ति जतायी तो आरोपियों ने उनके पेट पर चाकूल मार दिया। तुरंत मुखिया को मैनपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया पर इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी सत्येंद्र श्याम ने बताया कि चारो आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023