KORBA | बदमाशों ने महिला के घर में घुसकर मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

कोरबा: कोरबा में जब लोग नए साल का स्वागत उत्साह और उमंग के साथ कर रहे थे, तब दीपका में एक महिला पर घर में घुसकर गोली चलाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवाल दोनों युवक फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम झाबर की है। बाइक में सवार होकर दो युवक झाबर निवासी 25 वर्षीय सरोजनी बाई के घर पहुंचे। एक ने अंदर घुसकर सरेआम गोली चलाई और फरार हो गए। महिला को गम्भीर हालत कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करने के बाद रायपुर रेफर किया गया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023