BALOD | दूल्हा व दुल्हन का चल रहा था स्वागत कार्यक्रम, अचानक पुलिस दूल्हे को उठाकर ले गयी, पढ़िए आखिर क्या था मामला

बालोद: बारात से लौटने के बाद दूल्हा और दुल्हन का स्वागत कार्यक्रम चल रहा था। अचानक पुलिस आयी और दूल्हे को उठाकर ले गयी। हर कोई भौचक्क रह गया। रिश्तेदारों को भी कुछ समझ नहीं आ रहा था। लड़की पक्ष के लोग भी हैरान हो गए।

मामला बालोद के अर्जुन्दा थाना के कुरदी गांव का है। 25 वर्षीय लिकेश साहू की शादी 25 जून को पूरे रस्म रिवाज के साथ हुई। 26 जून को बारात वापस आयी और लड़के के घर दूल्हा-दुल्हन का स्वागत कर रहे थे ेकि देवरी थाने की टीम आयी और दूल्हे को हिरासत में लेकर चले गए।

देवरी थाना में रहने वाली एक लड़की ने लिकेश पर दैहिक शोषण का आरोप लगाया है। लिकेश और पीड़िता का 2 साल से प्रेम संबंध चल रहा है। उसने शादी का झांसा देकर युवती से लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था पर शादी किसी और से कर ली। युवती के बयान के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023