KORBA | प्राइवेट कंपनी में लुटेरों ने लाॅकर तोड़कर 30 लाख लूटे, कंपनी के लोगों पर लूट में शामिल होने का शक, पुलिस टीम जांच में जुटी

कोरबा: सीआईएसएफ के चेक पोस्ट से महज 100 की दूरी पर प्राइवेट कंपनी में लूट की वारदात हुई। जहां लुटेरों ने गार्ड से मारपीट कर लगभग 30 लाख रूपये लूट लिए। मिली जानकारी के अनुसार लुटेरे प्राइवेट कंपनी में चोरी के नियत से ही घुसे थे। पुलिस मौके पर डाॅग स्क्वाॅड टीम के साथ पहुंच चुकी है और अपराधियों की पतासाजी कर रही है।

मामला गेवरा का बताया जा रहा है। गार्ड के मुताबिक लुटेरों की संख्या 4 थी। एसपी से मिली जानकारी के अनुसार घटना रात 3 बजे की बतायी जा रही है। पुलिस ने आशंका जतायी है कि लूट में अंदरूनी आदमी भी शामिल है। यह क्षेत्र की सबसे बड़ी लूट मानी जा रही है। एसीबी कंपनी में कर्मचारियों के भुगतान के लिए रकम रखी गयी थी। इस बात की जानकारी किसी अंदर के आदमी को ही हो सकती थी।

गार्ड ने पुलिस को बताया है कि लुटेरे राॅड लेकर आए थे। गार्ड की नजर जब उन पर पड़ी तो उन्होंने राॅड से गार्ड के सिर पर वार कर दिया। लूट के बाद गार्ड ने कंपनी के लोगों को इसकी जानकारी दी। सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी काम नहीं कर रहे जिससे अपराधियों के बारे में जानकारी जुटायी जा सके। पुलिस इस मामले की जांच मंे जुट गयी है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023