AMBIKAPUR | पत्नी बिना बताए घर से चली गयी, दुखी होकर पानी की टंकी पर चढ़ गया पति, लोगों को ‘शोले’ फिल्म का ‘वीरू’ आया याद, देखिये VIDEO

बलरामपुर: आपके इलाके में पानी की ऊंची वाली टंकी है? अगर नहीं है तो खोज लीजिए। क्योंकि 2021 में भी 1975 में आई फिल्म ‘शोले’ का एक सीन लोग रीक्रिएट करते रहते हैं। दरअसल, हम उस एक सीन की बात कर रहे हैं जिसमें वीरू बसंती से शादी की जिद्द में पानी की टंकी पर चढ़ जाता है। हाल ही ऐसा काम एक पति ने किया। लेकिन वह पानी की टंकी पर नहीं बल्कि बिजली के खंभे पर चढ़ गया। क्योंकि भैया उसकी पत्नी उसे बिना बताए घर से चली गई थी। इस बात से दुखी होकर उसने यह कारनामा कर डाला।

यह मामला छत्तीसगढ़ के बलरामपुर का है। यहां एक पति बिजली के खंभे पर चढ़ गया तो उसे देखकर लोग घबरा गए। पहले तो उन्‍होंने शख्स को नीचे उतरने के लिए खूब समझाया। लेकिन जब वह नहीं माना तो लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने बहुत समझाने के बाद शख्स को नीचे उतरा।

क्या है पूरा मामला?
यह घटना गुरुवार की है। पुलिस के मुताबिक, शख्स शराब के नशे में था और उसकी पत्नी उसे बिना बताए कहीं चली गई थी। इस बात से परेशान होकर वह बिजली के खंभे पर चढ़ गया। हालांकि, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद शख्स को जमीन पर उतारा और उसे थाने ले जाया गया। तब तक उसका नशा उतर चुका था जिसके बाद पुलिस ने समझाकर उसे घर भेज दिया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023