BILASPUR | युवकों ने साधु को लाठी-डंडों से पीटा, आश्रम में घुसकर की तोड़-फोड़, महिला कर्मचारी से भी मारपीट

बिलासपुर: देर रात आश्रम में घुमकर कुछ युवकों ने साधु की जमकर पिटाई कर दी। वे आश्रम का दरवाजा तोड़कर घुसे और लाठी-डंडे बरसाना शुरू कर दिया। साुध को बचाने आई आश्रम की महिला कर्मचारी को भी युवकों ने मारा। गंभीर हालत में साधु और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पता चला है कि एक दिन पहले साधु ने युवकों को देर रात तक स्पीकर में तेज गाना बजाने से मना किया था।

मामला धनरास के सौराबांधा का है। यहां स्वामी अड़गेड़नंद आश्रम बनाकर करीब 10 साल से रहते हैं। बुधवार की रात करीब 11 बजे युवक आश्रम के पास स्पीकर में तेज आवाज में गाना बजा रहे थे। इस पर साधु ने उन्हें मना किया था। जिस पर युवक भड़क गए और उन्होंने साधु को धमकी दी कि वे अगली रात आकर उनको सबक सिखाएंगे।

युवक शाम को 5 बजे 4 युवक आए और आश्रम का दरवाजा तोड़कर साधु के साथ मारपीट की। आश्रम में रहने वाली चैती यादव जब बीच-बचाव करने आयी तो उसे सिर पर भी डंडे से वार किया। मारपीट के बाद सभी युवक भाग गए। उसके बाद साधु थाने पहुंचे और 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023