BOLLYWOOD | इस अभिनेत्री को हुआ ब्लड कैंसर, मुंबई में चल रहा है इलाज, सूद ने कहा- इस समय रिकवरी की राह पर हैं

मुंबई: बाॅलीवुड की अभिनेत्री और बीजेपी में चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर ब्लड कैंसर की समस्या से जूझ रही हैं। वह मुंबई में रहकर इसका इलाज करा रही हैं। बीजेपी चंडीगढ़ के मेंबर के अरूण सूद ने बकायदा प्रेस काॅन्फ्रेंस लेकर किरण खेर की इस बीमारी के बारे मंे खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह पिछले साल से अपना इलाज करा रही हैं और अब वह रिकवरी की राह पर हैं।

दरअसल विपक्ष किरण खेर के लगातार चंडीगढ़ से गायब होने पर सवाल उठा रहा था, जिसके बाद अरूण सूद ने मीडिया से सामने उनकी हेल्थ कंडीशन रखी है। उन्होंने बताया कि पिछले साल 11 नवंबर को किरण के हाथ में फ्रेक्चर हुआ था। चंडीगढऋ में ही उन्हें मल्टीपल माइलोमा के शुरूआती लक्षण होने का पता चला। यह बीमारी दाहिने हाथ से दाहिने कंधे तक फैल गया। 4 दिसंबर 2020 को उन्हें मुंबई एयरलिफट किया गया और उनका इलाज तब से चल रहा है।

श्री सूद ने बताया कि वह कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती नहीं है लेकिन रो ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल जरूर जाना पड़ रहा है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023