LIFESTYLE | हैदराबाद के इस निजाम को था कपड़े पहनने का शौक, एक ड्रेस को दोबारा नहीं पहनते थे, वार्डरोब में लगा रखी थी लिफ्ट

नई दिल्ली: इतिहासकारों का कहना है कि निजाम हैदराबाद में मुगलों के एजेंट के रूप में आए थे। उन्होंने 1722 में मौका देखते ही खुद को हैदराबाद रियासत का राजा घोषित कर दिया और उससे अपना राज्य। इतिहास में 7 निजाम हुए हैं जिन्होंने हैदराबाद पर राज किया। लेकिन इनमें से सिर्फ एक थे जिसने पहली बार अंग्रेजी यानी वेस्टर्न कपड़े पहनने शुरू किए थे।

इनका नाम था महबूब अली खान। ये हैदराबाद के छठे निजाम थे। इन्हें कपड़े पहने का बहुत शौक था। वो जो एक ड्रेस पहन लेते थे उसे दोबारा नहीं पहनते थे। जिसका नतीजा ये हुआ कि उनके पास दुनिया की सबसे बड़ी अलमारी बन गई। ये अलमारी उनके घर पुरानी हवेली के दाहिने हिस्से में बनी थी। इसकी लंबाई 240 फीट थी और इसमें कपड़ों के अलावा जूते और दूसरी एसेसरीज से भरी पड़ी थी।

महबूब अली खान ने इनको(ड्रेस) रखने के लिए 124 अलमारियां खरीदी थीं। इनके पास ही चेंजिंग रूम बने थे। इनमें नए कपड़े रखे जा सकें इसलिए पुराने कपड़ों को फेंकना पड़ता था। हैदराबाद की पुरानी हवेली में बस एक ही अलमारी बची है। इसमें एक टोपी और दो जोड़ी बूट रखे हैं। इसे अब एक म्यूजियम बना दिया गया है। बूट्स को देख पता चलता है कि इन्हें एक ही बार पहना गया होगा, क्योंकि इसमें लंदन की कंपनी(जहां ये बने थे) की मुहर लगी दिखाई देती है।

उनकी वार्ड में लिफ्ट भी लगी थी। इसे हाथ से चलाया जाता था। इसकी जो अलमारियां थीं, उन्हें बर्मा से आई टीक की लकड़ी से बनाया गया था। इसमें दीमक नहीं लगता था। ये वार्डरोब आज भी वैसी कि वैसी है जैसे पहले थी। इस अलमारी का जिक्र लेजेंड आॅफ हैदराबाद नाम की किताब में किया गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023