CORONA| कोरोना काल में 11 सिंतबर तक बंद हुआ छत्तीसगढ़ का यह विश्वविद्यालय, सहायक कुल सचिव ने किया आदेश जारी

रायपुर: कोरोना के बढ़ते मामलों से शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गयी है। निजी और सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन क्लास लेकर किसी तरह बच्चों को पढ़ाई करवायी जा रही है पर अभी भी काॅलेजों को बंद रखा गया है। कोरोना संक्रमण के दिनोंदिन बढ़ते मामलों को देखते हुए बस्तर विश्विद्यालय को 11 सितंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

विश्वविद्यालय को बंद रखने के लिए सहायक कुल सचिव ने आदेश जारी किया है। वहीं दूसरी ओर सरगुजा विश्वविद्यालय में 3 कर्मचारी के कोरोना पाॅजीटिव होने के बाद हड़कंप मच गया है। विश्वविद्यालय ने इस संबंध में कलेक्टर से मार्गदर्शन मांगा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारी इस समय विश्वविद्यालय को बंद रखने के संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023