DHAMTARI | बाइक सवार तीन युवक सड़क हादसे का हुए शिकार, दोस्तों का मरा समझ एक ने लगा ली फांसी

धमतरी: सिहावा थानाक्षेत्र के अंतर्गत गिधवा रहने वाले 5 दोस्त काम करने कांकेर गए हुए थे। उसमें 3 दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना गुरूवार की बतायी जा रही है। रात 9 बजे कांकेर से काम निपटा कर गिधावा जाने के लिए निकल रहे थे। गोरसानाला मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी।

मिली जानकारी जानकारी के एक बाइक में तीन लोग सवार थे, वहीं दूसरी बाइक में 2 लोग बैठे हुए थे। दो दोस्त हादसे का शिकार हो गए और उसमें संतोष और देवेन्द्र मरकाम बेहोश होकर पर ही गिर पड़े। अपने दोस्तों को मरा समझकर बाइक चलाक मनीष कुंजाम ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

कुछ देर बाद आगे चल रहे बाइक में बैठे दो दोस्तों ने जब देखा की बाकी दोस्त नहीं आ रहे तो वह पीछे लौटे। वहां संतोष और देवेन्द्र जख्मी हालत में मिले। मनीष को ढूंढा तो उसकी लाश फांसी पर लटकती मिली। इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023