KORBA | तीन साढू भाईयों ने जमकर पी कच्ची शराब, दो लोगों की हुई मौत, तीसरा खतरे से बाहर

कोरबा। जिले के बल्गिखार में कच्ची शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गयी, वहीं तीसरे व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों रिश्ते में साढू भाई और रात में उन्होंने पार्टी के दौरान कच्ची शराब का जमकर सेवन किया था।

जानकारी के मुताबिक राजेश यादव, तीजराम यादव और प्रसादी यादव अलग-अलग जगहों पर रहते हैं और पेशे से मजदूर हैं। शुक्रवार की रात उन्होंने ढपढप से महुआ शराब खरीदी और जमकर पी और चिकन पार्टी की। कुछ देर बाद तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसे देखकर परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर चले गए। ज्यादा शराब पीने की वजह से प्रसादी यावद और तीजराम यादव की मौत हो गयी, वहीं राजेश यादव की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023