JANJGIR | एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, भाई-बहन पर लोहे की राॅड से हमला, चाचा का फंदे से लटकता मिला शव

जांजगीर चांपा: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। भाई-बहन पर राॅड से हमला किया गया तो वहीं उनके चाचा का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। पुलिस इस तीहरे हत्याकांड की जांच में जुट गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ के ग्राम भैंसों में मृतक आलोक गौराहा (10) व मधु गौराहा (19) के परिवार से उसके चाचा मानेश गौराहा की पुरानी रंजिश थी। कई बार उनके बीच विवाद भी हुआ। बताया जा रहा है कि मृतक बच्चों के परिजन दूसरे राज्य मजदूरी करने गए हैं। ग्रामीणों का कहना कि उसके चाचा ने ही दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली होगी।

गांववालों ने पुलिस को बताया कि मृतक भाई-बहन के बड़े भाई ने चाचा की पत्नी को भाग लिया था। जिसके बाद दोनों परिवार के बीच विवाद होता रहता था। पुलिस ने भी आशंका जाहिर की है कि उसके चाचा मानेश गौराहा ने ही अपने भतीजे भतीजी की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के असली कारणों का खुलासा होगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023