KORBA | निर्माणाधीन मकान में आदिवासी समुदाय की तीन साल की मासूम की हत्या, रेप की आशंका

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में तीन साल की मासूम की हत्या कर दी गई। उसका शव घर से 400 मीटर दूर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में मिला। पुलिस व परिजनों को शक है कि बच्ची की हत्या दुष्कर्म के बाद की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जिस युवक पर हत्या का आरोप है वह फरार है। मासूम आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखती थी। 

चॉकलेट खिलाने के बहाने ले गया था युवक
बताया जा रहा है कि बच्ची घर से बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला 25 वर्षीय अर्जुन सिंह उसके पास आया और उसे बहला-फुसला कर चॉकलेट खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और निर्माणाधीन मकान में उसकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि मासूम के मुंह से झाग निकल रहा था। 

देर शाम तक घर नहीं लौटी थी बच्ची 
परिजनों का कहना है कि बच्ची अपने परिवार में पांच बच्चों में चौथे नंबर की थी। वह रोज शाम को घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेलती थी। घटना वाले दिन भी वह खेल रही थी, लेकिन वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद घर वालों ने अन्य बच्चों से पूछा तो उन्होंने बताया कि पड़ोस का अर्जुन सिंह उसे अपने साथ ले गया था। परिजनों ने जब अर्जुन सिंह के घर जाकर पूछताछ की तो अर्जुन सिंह नहीं मिला।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023