15 दिन लिया बस चलाने का प्रशिक्षण, ट्रायल के बाद मिली बस चलाने के जिम्मेदारी, रितु बनी देश की दूसरी महिला बस ड्राइवर

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली रितु नरवाले प्रदेश की पहली और देश की दूसरी महिला बस ड्राइवर बन गई हैं। गुरुवार को रितु ने बीआरटीएस कॉरिडोर पर महिलाओं के लिए शुरू की गई पिंक बस चलाई। ट्रायल के तौर पर एक- दो फेरे चलाने के बाद उन्हें रेगुलर तौर पर पिंक बस चलाने की जिम्मेदारी दे दी जाएगी।

रितु ने इसके लिए 15 दिन तक रोजाना तड़के 3 से 5 बजे के बीच कॉरिडोर पर बस चलाने का प्रशिक्षण लिया था। पूरी तरह प्रशिक्षित होने के बाद गुरुवार से स्टीयरिंग थाम पूरे आत्मविश्वास के साथ बस चलाई। रितु राजीव गांधी प्रतिमा से निरंजनपुर और निरंजनपुर से राजीव गांधी प्रतिमा तक बस चलाती हैं।

इंदौर में 2019 से दो आई बस सिर्फ महिलाओं के लिए चलाई जा रही है। इन बसों में अब तक महिला सिर्फ परिचारिका की भूमिका में थी लेकिन अब जल्द चालक के रूप में नजर आएंगी।

रितु ने बताया कि उन्हें गर्व है कि वे प्रदेश की पहली महिला बस ड्राइवर हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बचपन से टैक्सी चलाने का शौक था। बस चलाने के बारे में कभी सोचा नहीं था, लेकिन जब सिटी बस चलाने का मौका उन्हें मिला तो उन्होंने इसे हाथ से नहीं जाने दिया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023