AMBIKAPUR | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए जा रहे प्रशिक्षु जवान घायल, बस हादसे में 4 जवान गंभीर रूप से घायल

अंबिकापुर: भीषण सड़क हादसे मंे पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के प्रशिक्षु जवान घायल हो गए हैं। 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं उन्हें जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाने में टर्निंग में मुड़ते समय बस अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरी। बस में लगभग 38 पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के जवान थे, जो मुंगेली में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

मैनपाट थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के सभी लड़के मुंगेली के लिए ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। मैनपाट के अमगांव के समीप बस चालक टर्निंग नहीं काट पाया, जिसके कारण बस दुर्घटना का शिकार हो गई। करीबन 12 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023