दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की मौके की ही मौत, 3 ने अस्पताल में तोड़ दम

जयपुर: राजस्थान के नागौर में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि गंभीर रूप से घायल सात लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। यहां एक क्रूजर ट्रक से टकरा गया। नागौर के श्री बालाजी पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने बताया कि घायलों को बिकानेर में नोखा के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा हुआ उस वक्त क्रूजर की रफ्तार काफी तेज थी।

जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब पौने आठ बजे नागौर जिले के श्रीबालाजी कस्बे के बाईपास पर हुआ। उस समय एक क्रूजर में सवार होकर 17 लोग कहीं जा रहे थे। इसी दौरान श्रीबालाजी कस्बे के बाईपास के पास एक ट्रक से क्रूजर की जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि क्रूजर मलबे में तब्दील हो गई। इससे क्रूजर में सवार लोग उसमें फंसकर रह गये। दुर्घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा। फिलहाल 6 लोगों का इलाज चल रहा है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023