PENDRA| टी एस सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान, कहा- जल्द ही कांग्रेस विधायकों की संख्या 70 से बढ़कर हो जाएगी 72, आखिर किस ओर है ये इशारा

पेंड्रा: इन दिनों प्रदेश की राजनीति कुछ ज्यादा ही गर्म हो गयी है। टी एस सिहंदेव ने अब बड़ा बयान देते हुए कहा कि जल्द ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायकों की संख्या 70 से बढ़कर 72 हो जाएगी।

दरअसल सिंहदेव मरवाही विधायक के एल धु्रव के बेटे के निधन में शोक व्यक्त करने मरवाही पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होकर ये बयान दिया। हालांकि उन्होंने साफ शब्दों में कुछ नहीं कहा लेकिन उनका इशरा जोगी कांग्रेस की ओर था। दरअसल ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जोगी कांग्रेस का विलय कांग्रेस में हो सकता है। रेणु जोगी और धर्मजीत सिंह कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं।

बता दें कि रेणु जोगी ने सोनिया गांधी से जब मुलाकात की थी तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे। मगर जोगी कांग्रेस ने इसे खारिज कर दिया था। पर आज सिहंदेव के बयान के बाद यह मामला साफ हो गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023