DHAMTARI | सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत, ग्रामीणों ने हाइवा को किया आग के हवाले

धमतरी: बिरेझर चौकी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत हो गयी। जिसके बाद ग्रामीणों ने हाइवा को आग लगा दिया। बताया जा रहा है कि दोनों भाई बाइक में सवार होकर घर लौट रहे थे तभी कोंडापार के पास तेज गति से आ रही हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी।

घटना के बाद ग्रामीणों ने हाइवा को आग लगा दी। मृतक की पहचान चटोद निवासी श्रीकांत साहू 33 वर्ष और छोटा भाई लक्ष्मण साहू 24 वर्ष के रूप में हुई है। वे रायपुर की निको कंपनी में काम करते थे। ग्रामीणों ने तीन घंटे तक हाइवे को जाम रखा। पुलिस की समझाइश के बाद ग्रामीण रास्ता छोड़ने को माने। वहीं हादसे के बाद से ही ड्राइवर फरार है, िजसकी तलाश पुलिस कर रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023