BHILAI | दो कैमिकल फैक्ट्री के गोदामों में लगी भीषण आग, फायरकर्मियों ने गोदाम की दीवार तोड़कर 5 घंटे में आग पर पाया काबू

भिलाई। आज सुबह कैमिकल की दो फैक्ट्री के गोदामों में भीषण आग लग गयी। आग की भीषणता का अंदाजा इस बात से लगाया जा रहा है कि भट्‌टी गोदाम जल रहे थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी से करोड़ों का नुकसान हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार हथखोज इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित सार्थक मेटल लिमिटेड और रौतास केमिकल्स कंपनी के गोदाम हैं। सुबह 4.30 बजे इन गोदामोन से आग की लपटे उठने लगी। धुंआ को देखकर फायर बिग्रेड को सूचना दी गयी और पुलिस को भी सूचित किया गया। कैमिकल के कारण आग जोर पकड़ती जा रही थी।

गोदाम की दीवार को तोड़कर फायरकर्मी अंदर घुसे और 10 टैंकर पानी और 150 किलो फोम का इस्तेमाल कर आग बुझाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग पहले सार्थक मेटल के गोदाम में लगी थी, फिर बगल में स्थित रौतास केमिकल्स के गोदाम से चपेट में आ गया। पुलिस ने बताया है कि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023